Ambala: पावर स्टेशन के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू...टला बड़ा हादसा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 08:42 PM (IST)

अंबाला(अमन): अंबाला शहर के धुलकोट स्थित पावर स्टेशन के स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 3 से 4 गाड़ियां मौके पर पहुँचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की भीषणता को देखते हुए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों के अथक प्रयास के बाद आखिरकार आग को पूरी तरह बुझा लिया गया।

 

दमकल अधिकारियों के अनुसार, समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने बताया कि स्टोर के पास ही कई हाई-वोल्टेज ट्रांसफार्मर रखे हुए थे। यदि आग उन ट्रांसफार्मरों तक पहुँच जाती, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी और पावर स्टेशन को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static