अंबाला बोरवेल हादसा: मासूम निर्भय को बचाने की जंग तेज; रिसाव बना मुसीबत....मौके पर पहुँची हैवी मशीनें

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 03:47 PM (IST)

अंबाला(अमन कपूर): बोरवेल में गिरे मासूम निर्भय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन और रेस्क्यू टीमें दिन-रात एक किए हुए हैं। ऑपरेशन को तेज करने के लिए विशेष बोरवेल और हैवी एक्सकेवेटर मशीनें मौके पर मंगवाई गई हैं। हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन में प्राकृतिक बाधाएं भी सामने आ रही हैं। बोरवेल के अंदर पानी का लगातार हो रहा रिसाव (seepage) बचाव दल के लिए इस समय सबसे बड़ी मुसीबत बना हुआ है।
PunjabKesari

 मासूम निर्भय को सुरक्षित निकालने के लिए तय रणनीति के तहत बोरवेल के समानांतर (parallel) एक और गहरा गड्ढा खोदा जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने बिना वक्त गंवाए बड़ी बोरवेल और अत्याधुनिक खुदाई मशीनें तैनात कर दी हैं। मिट्टी धंसने के खतरे को देखते हुए बेहद सावधानी से खुदाई की जा रही है, ताकि बच्चे तक सुरक्षित टनल (सुरंग) बनाई जा सके।

PunjabKesari

ऑक्सीजन और मेडिकल टीम मौके पर मुस्तैद
बोरवेल के अंदर फंसे निर्भय तक लगातार पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। एक विशेष मेडिकल टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर तैनात है, जो कैमरे के माध्यम से बच्चे की हर हरकत और सेहत पर नजर रखे हुए है। बच्चे के माता-पिता और पूरा इलाका निर्भय की सलामती के लिए दुआएं मांग रहा है।

PunjabKesari

 4 वर्षीय निरवैर सिंह सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने पिता, चाचा और चचेरे भाई के साथ खेत पर घूमने गया था। वह अपने चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खुले पड़े ट्यूबवेल के गहरे बोरवेल में जा गिरा। बताया जा रहा है हादसे के वक्त परिजन वहीं पास में ही मौजूद थे। बच्चे के बोरवेल में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत गांव के सरपंच को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तुरंत जिला प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गया। उपायुक्त ने रेस्क्यू मिशन की कमान संभाली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static