अंबाला रिंग रोड विवाद सुलझा ; 2 महीने बाद किसानों ने खत्म किया धरना, प्रशासन के आश्वासन पर बनी सहमति

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 04:56 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला में बन रहे रिंग रोड पर पिछले दो महीने से विवाद चल रहा है लेकिन अब यह विवाद खत्म होता दिखाई दे रहा है। पांच नेशनल हाईवे को जोड़ने के लिए तैयार हो रहे इस रिंग रोड का आधे से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। रिंग रोड बनने के बाद अंबाला से चंडीगढ़ (NH-152), रुड़की (NH-344), जगाधरी (NH-444A), दिल्ली-अमृतसर (NH-44) और हिसार (NH-65) हाईवे आपस में जुड़ जाएंगे। लेकिन गांव सपेड़ा और आसपास के ग्रामीण रास्ता छोड़े जाने को लेकर इस परियोजना का पिछले दो महीने से लगातार विरोध कर रहे थे लेकिन अब यह विवाद खत्म होता दिखाई दे रहा है।

आज अंबाला छावनी के एसडीएम, डीएसपी और नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने मिलकर मौक़े का मुआयना किया और किसानों द्वारा बताई गई सभी खामियों को जल्द पूरा करने का वादा किया जिसके बाद किसान मान गए और दो माह से चल रहे होने धरने को समाप्त कर दिया।

PunjabKesari

किसान इस रिंग रोड के प्रोजेक्ट में कई खामियों को लेकर गाँव स्पेड़ा में पिछले दो माह से लगातार धरना दे रहे थे लेकिन कल अंबाला पुलिस ने जबरन इन किसानों को धरना स्थल से उठा लिया जिसके बाद किसानों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दे दी थी। लेकिन आज जिला प्रशासन ने SDM अंबाला छावनी के नेतृत्व में एक टीम बना कर किसानों की परेशानी को सुना और मौके पर ही उन्हें हल करने का आदेश दे दिया। 

अब किसान यूनियन प्रशासन के फैसलों से सहमत है : SDM 

PunjabKesari

इस मौके पर पहुंचे SDM अंबाला कैंट विनेश कुमार ने बताया कि वह पिछले दो माह से किसान यूनियन के टच में हैं इनकी कुछ मांगे थी जिन्हें इन्होंने हमें बताया है उन्हें मौका देखने के बाद पूरा करने के लिए कहा गया है। SDM ने माना की अब किसान यूनियन उनके फैसलों से सहमत है और वह अपना धरना बंद करके नेशनल हाइवे अथॉरिटी को आगे काम करने देगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static