भीषण हादसा: अंबाला में कई वाहनों को टक्कर मार पलटा ट्रक, छीनी 2 जिंदगियां...

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 02:52 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला जिले में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया जिसमें ट्रक के पलटने से ट्रक के नीचे आने से बाइक और थ्री व्हीलर सवार की मौत हो गई। हालांकि ये हादसा इतना भयानक था कि ट्रक ने पहले कई वाहनों को टक्कर मारी और फिर पलट गया जिसके कारण कई लोग उसके नीचे दब गए।

जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे अंबाला की ओर जा रहे थे। इस बीच सर्विस लाइन पर एक ट्रक बहुत ही गलत तरीके से चला आ रहा था, जिसने पहले उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और फिर कहीं वाहनों को टक्कर मार कर पलट गया। इस दौरान 2 वाहन उसके नीचे आ गए और लोग दब गए, जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन गाड़ी सवार चार लोग बच गए।

वहीं मौके पर मौजूद पड़ाव थाना SHO धर्मवीर ने बताया कि आज सुबह लगभग 10:00 बजे के आसपास के हादसा हुआ है जिसमें 2 लोगों की मौत की खबर है। ट्रक पलटने की वजह से थ्री व्हीलर और बाइक नीचे आ गई और जिसमें दो लोगों की जान चली गई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static