अचीवमैंट्स : अम्बाला की मंजरी बनेगी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जज
punjabkesari.in Monday, Oct 29, 2018 - 09:32 AM (IST)

अम्बाला(रीटा): कानून की दुनिया में नाम कमाने वाले रवि नेहरू की बेटी मंजरी नेहरू अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जज होंगी। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के अधीन आने वाले न्याय विभाग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के लिए 4 अतिरिक्त जजों की नियुक्ति अधिसूचना जारी कर दी है। इन 4 जजों में अम्बाला की मंजली नेहरू भी शामिल हैं। बता देंं कि मंजरी के पिता रवि नेहरु भी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज रहे हैं। रवि नेहरु ने अम्बाला ही नहीं, प्रदेशभर में अपनी वकालत का लोहा मनवाया है। पूर्वजों का न्याय के लिए लडऩे से प्रेरित होकर ही मंजरी नेहरू ने कानूनी की दुनिया में कदम रखा और जज बनने जैसी उपलब्धि हासिल कर अपने जिले व परिवार का नाम रोशन किया।