अंबाला बनेगा नया इंडस्ट्रियल हब: एक IMT के लिए ज़मीन फाइनल, दूसरी के लिए पोर्टल खुला
punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 01:30 PM (IST)
चंडीगढ़ : हरियाणा में नए माडल औद्योगिक शहरों (आइएमटी) की स्थापना का काम तेजी से चल रहा है। अंबाला में नए आइएमटी की स्थापना के उट सरकार को जमीन भी मिल गई है। दूसरी आइएमटी के लिए भी गई जमीन जुटाने के लिए पोर्टल खोला जा चुका है। अंबाला के कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह ने वीरवार को सदन में आइएमटी का मुद्दा उठाते हुए किसानों को मिल रहे जमीन के रेट बढ़ाने के संबंध में भी सरकार से जवाब मांगा।
उद्योग मंत्री राव को नरबीर सिंह ने बताया कि अंबाला के अलावा नारायणगढ़ में भी आइएमटी बनाया जाएगा। अंबाला में आइएमटी के लिए ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से किसानों ने स्वेच्छा से एक करोड़ 55 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से अपनी जमीन दी है। कुछ जमीन की रजिस्ट्री सरकार के नाम हो चुकी है कुछ जमीन की रजिस्ट्री वीरवार व शुक्रवार को होगी। अगले सप्ताह तक अंबाला में आइएमटी के लिए जमीन पूरी हो जाएगी। इसके बाद सरकार अपने प्लान को लागू करके आइएमटी में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करेगी और उद्योगों की स्थापना का काम शुरू किया जाएगा। राव नरबीर ने बताया कि नारायणगढ़ में आइएमटी की स्थापना को ई-भूमि पोर्टल पर जमीन मांगी गई है।