हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी तेज! ग्रुप डी पोर्टल पर बड़ा अपडेट, जानें चेयरमैन ने क्या कहा?

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 12:32 PM (IST)

चंडीगढ़: 6 मार्च 2026 हरियाणा में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सीईटी (CET) के तहत ग्रुप डी के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने घोषणा की है कि ग्रुप डी के पदों के लिए आवेदन पोर्टल जल्द ही खोल दिया जाएगा।

आयोग के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के माध्यम से बताया कि आयोग भर्ती प्रक्रिया को अधिक सरल और पारदर्शी बनाना चाहता है। इसके लिए अभ्यर्थियों से गूगल फॉर्म (Google Form) के जरिए सुझाव मांगे गए हैं। अध्यक्ष के अनुसार, जो सुझाव अब तक प्राप्त हुए हैं, आयोग उन पर गंभीरता से काम कर रहा है ताकि भविष्य में किसी भी तकनीकी त्रुटि से बचा जा सके।


ग्रुप डी के पदों के लिए पोर्टल आगामी कुछ ही दिनों में लाइव हो जाएगा।ग्रुप डी के साथ-साथ आयोग अन्य श्रेणियों के पदों के लिए भी नए विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है।
अनुमान के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के जरिए लगभग 8,000 रिक्त पदों को भरा जा सकता है।उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए अपने विचार गूगल फॉर्म के माध्यम से सीधे आयोग तक पहुंचा सकते हैं।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज (जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और हरियाणा निवास प्रमाण पत्र) तैयार रखें। पोर्टल खुलते ही उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकताएं (Preferences) दर्ज करनी होंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static