बिन ब्याही युवती को मां बनाने के मामले में एक आरोपी पुलिसकर्मी को चंडीगढ़ से दबोचा

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 09:21 AM (IST)

अम्बाला शहर : लंबे समय से फरार चल रहे बलात्कार के 3 आरोपियों में से एक आरोपी को महिला पुलिस थाना की पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया। जिसे हिरासत में लेने के बाद जिला के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां आरोपी का डी.एन.ए.टैस्ट करवाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि करीब 3 महीने पहले एक बिन ब्याही युवती ने शहर के सरकारी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। इससे पहले पीड़ित युवती ने महिला पुलिस थाना में शिकायत देते हुए कहा था कि उसके साथ एक व्यक्ति ने गलत काम किया है।

इसके बाद उसके 2 अन्य साथी भी उसके साथ दुराचार करते रहे। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। तब उसने मुख्य आरोपी ङ्क्षबटू जोकि हरियाणा पुलिस में कार्यरत है को उसे सारी बात बताते हुए उससे शादी करने को कहा, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। इस बात की शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा से की।  इसके बाद पुलिस कप्तान के कहने पर मामला महिला पुलिस थाना में दर्ज कर जांच ए.एस.आई ममतेश को सौंप दी गई। जांच दल काफी दिनों से आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रहा था, लेकिन उनके हाथ सफलता नहीं लग पा रही थी।  वीरवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पुलिस कर्मचारी ङ्क्षबटू चंडीगढ़ में स्पॉट किया गया है। इसके बाद महिला पुलिस थाना की ए.एस.आई ममतेश और ए.एस.आई मांगे राम ने टीम के साथ उक्त जगह पर रेड की और आरोपी को धर दबौचा।  जांच अधिकारी ममतेश के अनुसार इस केस में पीड़ित ने 3 लोगों के नाम नामजद शिकायत देते हुए इंसाफ की गुहार लगाई थी, जिसमें उसने कहा था कि उसके साथ 3 लोगों ने दुराचार करते हुए न सिर्फ उसे बिन ब्याही मां बनाया बल्कि उसकी जिंदगी भी बरबाद करके रख दी। 

इसके बाद पुलिस ने 7 मई 2022 को महिला पुलिस थाना में मुकद्दमा नंबर-51 दर्ज करते हुए धारा 376 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। महिला पुलिस थाना की टीम ने इस केस के आरोपी जिसमें आरोपी ङ्क्षबटू पंचकुला पुलिस लाइन में कार्यरत है को गिरफ्तार कर लिया है।  दूसरा पुलिसकर्मी तेजराम यमुनानगर में पोस्टेड है, जोकि अभी तक पुलिस के शिकंजे से बाहर है, वहीं तीसरा आरोपी सुखबीर सिंह शहर के रोडवेज डिपो में डी.सी.रेट पर सेवाएं दे रहा है, वह भी अब जल्द ही कानून के शिकंजे में आने वाला है। 
पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि अब बाकी बचे 2 आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static