Anil vij meet jp nadda:चुनाव जीतने के बाद जेपी नड्डा से मिले अनिल विज, तीसरी बार सरकार बनने पर दी शुभकामनाएं
punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2024 - 07:48 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हरियाणा विधानसभा चुनाव जीत दर्ज करने के उपरांत आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा जी से मुलाकात की।
विज ने हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तथा लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से अनिल विज के राजनीतिक सितारे बहुत मिलते हैं। नड्डा के राजनीतिक जीवन को आंकलन करने वाले बताते हैं कि जैसे नड्डा के राजनीतिक जीवन में उतार-चढ़ाव आए वैसे ही विज के आए। हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा कद रखने वाले अनिल विज भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर ही नहीं बल्कि निर्दलीय भी चुनाव जीते हुए हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके सितारे बहुत मिलते हैं। प्रदेश में बहुत कम लोग जानते हैं। अनिल विज वह नाम जिसकी चर्चा केवल प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में होना एक आम बात है। विज एक ऐसे साधारण परिवार से संबंध रखते हैं, जिसका राजनीति से कभी कोई सरोकार हीं नही रहा। उन्होंने 37 साल की उम्र में अपने दम पर राजनीति में पैर रखे। अब 6 बार चुनाव जीत चुके अनिल विज एक धाकड़ नेता बन चुके हैं। वह बैंक की नौकरी को छोड़ पहली बार 27 मई 1990 को अंबाला कैंट उपचुनाव में जीत दर्ज कर विधायक बने। लेकिन राजनीति से पहले भी लोगों की मदद करना, लोगों के दुख दर्द में शामिल होना उनकी आदतों में शुमार था।