अनिल विज ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता ओम पाठक से शिष्टाचार मुलाकात की

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 07:53 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य ओम पाठक से शिष्टाचार मुलाकात की। 

अनिल विज हरियाणा के उन नेताओं में से हैं जो दिल्ली बहुत कम जाते आते हैं। पता लगा है कि अनिल विज हरियाणा से संबंधित किसी मीटिंग के लिए इस बार दिल्ली गए हैं। गौरतलब है कि अनिल विज आरएसएस तथा भाजपा के हरियाणा के दिग्गज नेताओं में शुमार है। जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन तथा अतीत में भारत के एक कोने से दूसरे कोने तक भाजपा व जनसंघ नेताओं द्वारा निकल गई विभिन्न यात्राओं में प्रमुखता से भाग लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनिल विज दिल्ली यात्रा के दौरान अपने कई पुराने दोस्तों से मिले।

अनिल विज हरियाणा की राजनीति में भाजपा के सबसे सीनियर मोस्ट नेताओं में शामिल है । अनिल विज छह बार हरियाणा के अंदर विधायक बन चुके हैं जिनमें से वह दो बार निर्दलीय भी विधायक चुने गए हैं। मनोहर लाल खट्टर पार्ट 1 तथा पार्ट 2 के अंदर कैबिनेट में सीनियर मोस्ट मंत्रियों में अनिल की गिनती होती रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static