नगर निगम व नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का ऐलान- 27 अगस्त को पूरे प्रदेश में हड़ताल
punjabkesari.in Tuesday, Aug 24, 2021 - 06:58 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): कोरोना संक्रमण के चलते नगर पालिका नगर निगम व नगर परिषद के जिन कर्मचारियों की मौत हुई है। उनके परिवार को 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता व कर्मचारियों को 4000 जोखिम भत्ता तथा समान काम समान वेतन की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी आंदोलनरत हैं। रोहतक में भी आज नगर निगम के सफाई कर्मचारी 2 दिन की क्रमिक भूख हड़ताल पर चले गए और उन्होंने ऐलान कर दिया कि अगर 25 तारीख तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो 27 तारीख को पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा रोहतक इकाई के प्रधान संजय बिड़लान का कहना है कि सरकार बात करने के लिए तो बुला लेती है लेकिन उनकी मांगों पर सहमति बनने के बावजूद भी अमल नहीं किया जाता। उसी के मद्देनजर काफी लंबे समय से वे आंदोलन कर रहे हैं और फिलहाल 24 व 25 अगस्त को नगर पालिका नगर निगम व नगर परिषद के सफाई कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर चले गए हैं। अगर भूख हड़ताल के बाद भी सरकार ने उन्हें बुलाकर मांगों को लागू नहीं किया, तो 27 तारीख को पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारी तथा अन्य विभागों से संबंधित कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जाएंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न

मुख्यमंत्री राहत कोष में विभिन्न बोर्ड/निगम द्वारा दी गई 130.53 करोड़ रूपए की सहायता राशि, CM नीतीश ने इस सामाजिक पहल की सराहना की

अष्टमी पर कर लें ये छोटे से उपाय, मां दुर्गा की बनी रहेगी परिवार पर कृपा