इनेलो के एक और विधायक ने पार्टी को कहा अलविदा

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2019 - 11:30 AM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): हरियाणा में विधानसभा चुनाव निकट है लेकिन इनेलो पार्टी से विधायकों और नेता के पार्टी छोड़ कर जाने का दौर बंद नहीं हो रहा। जिसके चलते पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार सिरसा की रानियां विधानसभा सीट से इनेलो के विधायक रामचन्द्र कंबोज ने इनेलो से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि रामचंद्र ने 15 जुलाई को पार्टी अध्यक्ष को लिखित रुप से इस्तीफे की जानकारी दी थी। वहीं फिलहाल उनका कहना है कि अभी वह विचार कर रहे हैं कि वो किसी पार्टी में अपनी आस्था जताएंगे। वहीं इनेलो हलकाध्यक्ष भरत सिंह पनिहार ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है।

PunjabKesari, legislator, INLD, Party, Bye-Bye

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Naveen Dalal

Related News

static