राम रहीम का बार-बार जेल से बाहर आना दुर्भाग्यपूर्ण, ये न्यायिक व्यवस्था व सरकारी तंत्र से खिलवाड़: अंशुल छत्रपति

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2023 - 06:00 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): साध्वी के यौन शोषण, रामचंद्र छत्रपति व रणजीत सिंह हत्याकाण्ड के मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 21 दिन की फरलो दी गई है। राम रहीम को फ़रलो मिलने पर दिवंगत पत्रकार राम चन्द्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने इसे दुर्भाग्य पूर्ण बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इसे न्यायिक व्यवस्था और सरकारी तंत्र का खिलवाड़ करना कहा है।

अंशुल ने कहा कि राम रहीम को बार बार फ़रलो देना सरकारी तंत्र का नयाययिक व्यवस्था से खिलवाड़ है। उनका कहना है कि सरकारी तंत्र सजा के बाद भी क़ानून में बदलाव करके एक बलात्कारी व कातिल को वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। उसे बार बार फरलो देकर बाहर की हवा खिलाने का काम शर्मनाक है।

अंशुल ने कहा कि हर बार यही कहा जाता है कि फ़रलो या पैरोल क़ानून के तहत दी जा रही है। देश में ऐसे बहुत से मामले हैं, जहां लोग सालों से सलाख़ों के पीछे बंद हैं। उन्हें ये सुविधा नहीं दी जाती है। वहीं अंशुल ने कहना है कि जिस तरह से पहले भी गुरमीत राम रहीम अपने धन बल व अपने प्रभाव का उपयोग कर व्यवस्था को अपने अनुसार चलाया था, वह जेल जाने के बाद भी नहीं बदला है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static