हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन की हुई नियुक्ति, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी
punjabkesari.in Saturday, Mar 08, 2025 - 08:06 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की नियुक्ति की गई। डॉ. पवन कुमार को तत्काल प्रभाव से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का चेयरमेन नियुक्त किया है। वह चरखी दादरी के पीजी कॉलेज के प्रिसिंपल हैं।
बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमेन की भी नियुक्ति की गई है जो सतीश कुमार होंगे। इस नियुक्ति के लिए लेटर जारी कर दिया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)