Haryana BJP महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां , जानें लिस्‍ट

punjabkesari.in Sunday, Apr 27, 2025 - 12:43 PM (IST)

डेस्क: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने महिला मोर्चा के लिए जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। इन नियुक्तियों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक जी और प्रदेश संगठन मंत्री फणींदरनाथ शर्मा जी के साथ विचार-विमर्श के बाद की गई है।
 
नई नियुक्तियों में बल्लभगढ़ की ममता राघव, पानीपत की नेहा शर्मा, गुरुग्राम ग्रामीण की रीना यादव, डबवाली की (नियुक्ति पेंडिंग), फतेहाबाद की बैगो रानी, हांसी की नीलम जांगड़ा, और गोहना की रीना शर्मा शामिल हैं।

 इस संबंध में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी शर्मा ने एक पत्र जारी किया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को आगामी कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी और पार्टी संगठन के मजबूती के लिए काम करने के निर्देश दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static