Haryana : इस दिन होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम नायब सैनी करेंगे अध्यक्षता

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 08:22 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : इस वक्त की चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार की कैबिनेट बैठक 24 मार्च को आयोजित की जाएगी, जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा कैबिनेट की बैठक 24 मार्च, मंगलवार को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर आयोजित होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी, जिसमें मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा की जाएगी। सरकार द्वारा कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static