''काम करना है तो हफ्ता देना पड़ेगा''... कुरुक्षेत्र सब्जी मंडी में आढ़ती पर हमला, मारपीट कर कैश लूट फरार हुए बदमाश
punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 03:43 PM (IST)
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : आज सुबह सब्जी मंडी कुरुक्षेत्र में तीन बदमाशों के द्वारा आढ़ती पर हमला कर कैश छीनने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब 3: 30 बजे की है। जब आढ़ती मंडी में अपनी दुकान लगाने की तैयारी कर रहा था तभी एक गाड़ी में 3 बदमाश आते है और आढ़ती पर हमला कर कैश छीन ले जाते है , घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो जाती है।
आढ़ती के भाई का कहना है कि गाड़ी में आए तीन बदमाशों ने नाम पूछते ही मारपीट शुरू कर दी, जिससे उनके भाई को काफी चोंटे आई। वही जो लोग बीच बिचाव करना चाह रहे थे उनको बदमाशों ने धमकी देते हुए जान से मारने की बात कही। उनका कहना है कि बदमाश हफ्ता वसूली की बात कह रहे थे। बदमाश कह रहे थे कि जिसे भी यहां काम करना है उसे हफ्ता तो देना ही पड़ेगा।