टूटने के कगार पर ''इंडिया'' गठबंधन, सिर्फ भाजपा से नहीं अपितु कांग्रेस से भी इनेलो की लड़ाईः अर्जुन चौटाला
punjabkesari.in Wednesday, Dec 06, 2023 - 08:42 PM (IST)
कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने कुरुक्षेत्र युवा जिला प्रधान आकाश नैंन को जिम्मेवारी सौंपते हुए कहा कि युवा रीढ़ की हड्डी होते हैं। इनके बूते पर इनेलो लम्बा सफर तय करेगी। इस दौरान अर्जुन चौटाला ने बताया कि हरियाणा परिवर्तन यात्रा कुरुक्षेत्र जिले के तीन हलकों से जल्द निकलेगी। युवा इसकी तैयारी रखें।
इस दौरान हाल ही में चार राज्यों में कांग्रेस के करारी हार के बाद इंडिया गठबंधन में फूट देखने को मिल रही है। इस इंडिया गठबंधन की फूट पर आलोचनात्मक टिप्पणी करते हुए इस महागठबंधन में इनेलो के ना शामिल होने पाने का अर्जन के चेहरे पर झलका। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन टूटने की कगार पर है, क्योंकि राजनीतिक परिस्थितियों बदल रही हैं। इनेलो शुरुआत से ही इंडिया गठबंधन का भाग नहीं था, लेकिन अब इंडिया गठबंधन के लोग खुद ही फैसला नहीं ले पा रहें।
यानी जब उनमें ही एकता नहीं है तो वह सबको इकट्ठा रख पाएंगे। अर्जुन चौटाला ने कहा कि इनेलो का विरोध न सिर्फ भाजपा से अपितु कांग्रेस से भी है। दोनों से राजनीतिक पार्टियों से लड़ना कोई मुश्किल बात नहीं है। युवाओं के बूते पर इनेलो प्रदेश में राजनीतिक विकल्प बनने को तैयार है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)