लेह में ग्लेशियर से फिसला पैर...सेना का जवान शहीद, 12 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे बराड़ा के गुरप्रीत सिंह

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2024 - 09:22 PM (IST)

बराड़ा(अनिल कुमार): लेह लद्दाख से एक बुरी खबर आ रही है। भारत माता के एक सपूत ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना में तैनात शेरपुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय गुरप्रीत सिंह शहीद हो गए हैं। परिवारजनों को वीरवार सुबह करीब 10 बजे फोन पर भारतीय सेना के अधिकारियों ने गुरप्रीत सिंह के शहीद होने की सूचना दी।

PunjabKesari

सेना के आधिकारियों से जैसे ही सूचना मिली परिजन सन्न रह गए। घर में सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि लेह में तैनात गुरप्रीत गश्त के दौरान ग्लेशियर से नीचे गिर गया और पानी में बह गया। घटना बीते रविवार की बताई जा रही है। जिसके बाद भारतीय सेना ने गुरप्रीत सिंह की तलाश की तो उन्हें वीरवार को गुरप्रीत सिंह का शव मिला। जिसके बाद वीरवार को गुरप्रीत सिंह के परिजनों को सूचित किया गया।

PunjabKesari

गुरप्रीत अपने माता-पिता का अकेला बेटा था। गुरप्रीत सिंह की एक बहन है। गुरप्रीत सिंह अपने पीछे माता दविन्द्र कौर पिता दलीप सिंह दो बेटों सहजवीर सिंह तेजवीर सिंह और पत्नी हरलीन कौर को छोड़ गए। गुरप्रीत सिंह ने 12 साल पहले भारतीय सेना ज्वाइन की थी। गुरप्रीत सिंह के पिता दलीप सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह ही सेना के अधिकारियों का फोन आया कि आपका बेटा गुरप्रीत सिंह शहीद हो गया है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने कोई कारण नहीं बताया। गुरप्रीत सिंह 4 जुलाई को ही घर से छुट्टी खत्म कर लेह क्षेत्र में गया था। जानकारी अनुसार बीते रविवार को गुरप्रीत सिंह के परिजनों को सेना से गुरप्रीत सिंह के लापता होने की खबर मिली थी। वीरवार सेना के जवानों को उसका शव मिला । जिसके बाद परिजनों को गुरप्रीत के शहीद होने की सूचना दी गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static