450 डॉक्टरों का भर्ती परिणाम जारी, 895 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट...जल्द अस्पतालों में कमान संभालेंगे नए Doctor

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 02:38 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने 450 डॉक्टरों की भर्ती के लिए चयन परिणाम जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 895 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को 3 और 4 जून को पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बायोमेट्रिक और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि उम्मीदवार अपने साथ सभी मूल दस्तावेज, दो पासपोर्ट साइज फोटो और प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आएं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर बायोमीट्रिक और दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले उम्मीदवारों को आगे कोई अवसर नहीं दिया जाएगा और उनका चयन स्वतः निरस्त माना जाएगा। इस संबंध में किसी प्रकार की पूछताछ या पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों का चयन विज्ञापन में निर्धारित चयन मानदंडों के आधार पर मेडिकल ऑफिसर पद के लिए किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित डॉक्टरों की जल्द नियुक्ति की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static