जींद के गांव में पुलिस पर हमला करने वाले 40 लोगों पर, दर्ज हुई एफआईआर

punjabkesari.in Tuesday, May 03, 2022 - 09:20 PM (IST)

जींद(अनिल): जिंद के गांव में रेड करने पहुंची पुलिस पर हम करने के आरोप में करीब 40 लोगों के खिलाफ हत्या करने का प्रयास करने , सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस की गाडी को नुकसान पहुंचाने, भारतीय शस्त्र अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।      

दरअसल बीती रात पुलिस जींद के गांव पीपलथा में रेड करने पहुंची थी। गांव के कुछ लोगों ने मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे पुलिस के पांच जवानों को चोटें लगी हैं।  आरोपियों द्वारा पुलिस पार्टी पर गोलियां भी फायर की गई। एक गोली सरकारी गाडी में भी लगी और  एएसआई सुखदेव सिंह भी गोली लगने से बाल-बाल बचे। इस मामले में आज पुलिस द्वारा तीन दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदद्मा दर्ज किया है।      

पुलिस पर हमला करने के आरोपियों पर एफआईआर हुई दर्ज 

एएसपी नरवाना कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के लिखाफ थाना गढी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसमें किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। गांव पीपलथा में पुलिस पार्टी पर हुए हमले के दौरान पीपलथा के सिख समुदाय के लोगों में पुलिस की मदद की है। उन्होंने बताया कि इस घटना में पुलिस के पांच जवान घायल हुए है, जिनके नाम एएसआई सतपाल, सिपाही रमेश, सिपाही विकाश, होमगार्ड के जवान प्रवीण व संदीप है। हमलावरों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से सीधी गोलियां भी चलाई। इस मामले में दो आरोपियों को काबू कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान काला व सोमी वासी पिपलथा के रूप में हुई है।
 
चोरी का सामान ढूंढने गई पुलिस पर कल रात हुआ था हमला 

 थाना प्रभारी निरिक्षक सुनील कुमार ने बताया कि बीती रात सीआईए स्टाफ नरवाना से एएसआई सुखदेव सिंह अपनी टीम के साथ अपराधों की रोकथाम के लिए बस अडडा उझाना पर मौजूद थे।  उन्हे सूचना मिली की चार संदिग्ध व्यक्ति जो बैग लिए हुए हैं, जिसमें चोरी व लूट-पाट का सामान हो सकता है। उन्हें जानकारी मिली कि वह बैग पीपलथा निवासी राजेन्द्र के मकान में हैं। इस सूचना पर एएसआई सुखदेव सिंह ने एक  टीम तैयार की और घर पर रेड मरने के लिए पीपलथा गावं पहुंचे। गांव के बाहर पहुंच कर वे अपनी पार्टी को जरूरी दिशा निर्देश ही दे रहे थे कि तभी गावं के करीबन तीन दर्जन लोगों ने लाठी-डंडो , ईंट और पथरों से उनके ऊपर हमला बोल दिया।  उनमें से कुछ व्यक्ति चिल्ला रहे थे कि पुलिस को यहां आने का सबक सिखा दो।   इसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने अपने घरों की छतों से हवाई फायर भी किए। हमला करने वाले 12 व्यक्तियों की पहचान मौके पर ही कर उनके व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static