Delhi से जिम्मेदारी मुक्त होेने के बाद अब हरियाणा चुनाव के लिए Kejriwal ने कसी कमर, कल से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2024 - 02:50 PM (IST)

नई दिल्ली(कमल कंसल): दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल अब कल से हरियाणा में एक्टिव होने जा रहे हैं। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वह शुक्रवार से प्रचार शुरू करने जा रहे हैं। वह 20 सितंबर से जनता के बीच जाएंगे और जगाधरी में रोड शो करेंगे।

गौर रहे कि हरियाणा में 5 अक्तूबर से विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।आम आदमी पार्टी वहां अपने दम पर मैदान में उतरने जा रही है। इसलिए वह कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती। केजरीवाल अब जेल से बाहर आ चुके हैं और दिल्ली की जिम्मेदारियों से भी मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने अब खुद भी हरियाणा की कमान संभाल ली है।

बता दें कि इस्तीफा देने के बाद वह पहली बार जनता के बीच जाएंगे. वह हरियाणा में चुनाव प्रचार का आगाज़ करेंगे। अरविंद केजरीवाल डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में भी चुनाव प्रचार करेंगे. 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static