भाजपा से रोहतक लोकसभा के लिए अरविंद शर्मा का नाम तय!

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2019 - 11:34 AM (IST)

रोहतक (अमरदीप): करनाल और सोनीपत सीट से चुनाव लडऩे के इच्छुक अरविंद शर्मा को भाजपा रोहतक से मैदान में उतार सकती है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक भाजपा की केंद्रीय समिति रोहतक से टिकट के उम्मीदवार की घोषणा शनिवार शाम तक कर देगी और लगभग उनका नाम तय माना जा रहा है। बता दें कि हाल ही में उन्होंने टिकट मिलने की एवज में भाजपा ज्वाइन की थी, वहीं दूसरी ओर रोहतक सीट को अस्तित्व का सवाल मान रही भाजपा भी कही न कही फंूक-फंूक कर कदम रख रही है।

दूसरी ओर सोशल मीडिया पर दिनभर चर्चा रही कि अरविंद शर्मा को टिकट दिए जाने के विरोध में भाजपा के प्रदेश के कुछ शीर्ष स्तर के 5-6 नेता ही अंदरखाते विरोध करने में जुटे हुए हैं। चर्चा यह भी है रही कि भाजपा से टिकट के दावेदार कई बड़े नेताओं ने एक होटल में बैठक की और अरविंद शर्मा का विरोध करने की रणनीति तैयार की है। हालांकि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा कि टिकट किसको मिलेगी। 

ब्राह्मणों ने चेताया, अरविंद का टिकट कटा तो भाजपा को नहीं देंगे वोट
रोहतक से अरविंद शर्मा की उम्मीदवारी लगभग तय होने के बाद रोहतक के सभी विशेष समुदाय के कद्दावर नेताओं द्वारा अंदरखाते अरविंद का विरोध जताए जाने पर ब्राह्मण समाज ने कहा कि अगर अरविंद शर्मा को रोहतक से टिकट नहीं दिया गया तो समस्त ब्राह्मण समाज पूरे हरियाणा में भाजपा का विरोध करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static