आशा वर्कर्स ने विधायकों के निवास पर काटा बवाल, कहा - मांगे नहीं मानी तो 2024 में सरकार को दिखाएंगे आईना

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2023 - 04:33 PM (IST)

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : पिछले 37 दिनों से हड़ताल पर चल रही आशा वर्कर्स प्रदेश सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। आशाओं ने जहां हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया वहीं आर-पार की लड़ाई का भी ऐलान कर दिया। आशाओं ने काले कपड़ों के साथ थाली-चम्मच बजाते हुए दादरी विधायक सोमबीर सांगवान और बाढड़ा विधायक नैना चौटाला के निवास पर बवाल काटा। इस दौरान मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल तैनात रहा। आशाओं ने सरकार को सीधे रूप से चेतावनी दी कि मांगे पूरी नहीं होने पर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी। साथ ही आगामी 2024 के चुनावों में भाजपा-जजपा नेताओं को गांव में नहीं घुसने देने की बात भी कही।

PunjabKesari

बता दें कि आशा वर्कर्स 37 दिन से हड़ताल पर हैं और मांगों को लेकर जिला मुख्यालयों पर धरना देते हुए प्रदर्शन कर रही हैं। दादरी में आशा वर्कर्स यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश देवी की अगुवाई में आशाओं ने थाली-चम्मच के साथ प्रदर्शन करते हुए रोष प्रकट किया। उनके समर्थन दूसरे विभागों के कर्मचारी भी आए। आशाओं ने लघु सचिवालय से थाली-चम्मच के साथ प्रदर्शन शुरू करते हुए दादरी विधायक सोमबीर सांगवान व बाढड़ा विधायक नैना चौटाला के निवास का घेराव करते हुए काफी देर तक बवाल काटा। प्रवेश देवी ने कहा कि सरकार ने बातचीत का समय देकर मीटिंग को रद्द कर दिया। सरकार उनकी मांगो को पूरा नहीं करना चाहती। जबकि वे 26 हजार वेतन की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैये के चलते चुनाव के दौरान गांव में आने पर भाजपा व जजपा के नेताओं का विरोध करेंगी व सत्तासीन नेताओं को गांवों में नहीं घुसने देंगे और चुनाव में सरकार को आइना दिखाने का काम करेंगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static