संसदीय कार्यवाही देखने नई दिल्ली जाएंगे हरियाणा के सभी विधायक

punjabkesari.in Monday, Dec 08, 2025 - 09:33 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रदेश के सभी विधायकों को उनके आग्रह पर संसदीय कार्यवाही दिखाने की योजना बनाई है। 10 दिसंबर को विधायकों का दल विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में नई दिल्ली जाएगा, जहां विधायक संसद की कार्यवाही देखने के साथ-साथ नए-पुराने संसद भवन का भी अवलोकन करेंगे। इस दौरान विधायकों को पुस्तकालय भवन का भी भ्रमण करवाया जाएगा। यहां वे संविधान की संरक्षित की गई मूल कॉपी का भी अवलोकन करेंगे।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि संसद सर्वोच्च संसदीय संस्था है, जहां सदस्यों को संसदीय कार्यवाही की बारीकियों से अवगत करवाने के लिए लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अनुभव के लिए वे खुद भी बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सदस्यों को उनके काम-काज में इसका लाभ मिलेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static