कई जिलों की आशा वर्कर्स ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी(VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2023 - 05:37 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : अपना मानदेय बढ़ाने के लिए पिछले डेढ़ महीने से आशा वर्कर्स हड़ताल पर बैठी हुई हैं। इसी कड़ी में आज फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिले की सभी आशा वर्कर्स केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय का घेराव करने के लिए पहुंची। बड़खल चौक से पैदल मार्च करते हुए काफी संख्या में तीन जिलों से आई आशा वर्कर्स को रोकने के लिए पुलिस बल भी बैरिकेड के साथ तैनात किया गया। इसके बावजूद भी आशा वर्कर्स ने बैरिकेड को हटाकर मंत्री के कार्यालय के पास पहुंची और जमकर नारेबाजी की।

PunjabKesari

फरीदाबाद जिले से आशा वर्कर यूनियन की प्रधान हेमलता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री का घेराव करने की रणनीति 3 दिन पहले बना ली गई थी। सभी आशा वर्कर्स को आज यह घेराव करना था। इसलिए तीन जिले पलवल, नूंह और फरीदाबाद की सभी आशा वर्कर्स आज केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय का घेराव करने के लिए पहुंची। दिल्ली में विशेष सत्र चलने की वजह से मंत्री अपने कार्यालय पर नहीं मिले। मंत्री के कार्यालय से यह कहा गया कि आज मंत्री कार्यालय पर नहीं हैं, लेकिन 22 तारीख को कुछ लोग कार्यालय पर आकर मंत्री से मुलाकात कर सकते हैं। आज इसीलिए आज की रणनीति को यहीं पर समाप्त कर सभी आशा वर्कर्स अपने धरना स्थल पर चली गई हैं। 22 तारीख को प्रधान सहित कुछ आशा वर्कर्स केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से मिलने के लिए आएंगी। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से लगातार सभी आशा वर्कर्स की हड़ताल प्रदेश की हर ज़िले में जारी है। जब तक सरकार मांगों को मानती नहीं हड़ताल खत्म नहीं होंगी। 25 सितंबर को प्रदेश भर की सभी आशा वर्कर्स जेल भरो आंदोलन करेंगीं। जिसमें फरीदाबाद से भी आशा वर्कर्स इस जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static