रानिया में अशोक तंवर का विरोध; काले झंडे दिखाकर गाड़ी के आगे लेट गए किसान, पुलिस के साथ हुई झड़प

punjabkesari.in Monday, May 13, 2024 - 01:41 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर जहां सभी नेता चुनाव प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वहीं कुछ नेताओं को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सिरसा से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अशोक तंवर का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिन अशोक तंवर रानिया विधानसभा पहुंचे थे। जहां किसानों की ओर से उनका जमकर विरोध किया गया। इतना ही नहीं बल्कि किसानों और पुलिस की झड़प भी देखने को मिली। पुलिस द्वारा किसानों पर हल्का बल प्रयोग भी किया गया, जिसमें कई किसानों को मामूली चोटें भी आई।

गौरतलब है कि कल रानिया विधानसभा में अलग-अलग गांवों में तंवर का जनसंपर्क अभियान था। इस दौरान किसान काले झंडे लेकर गांव संत नगर में स्वागत के लिए खड़े थे। जैसे ही तंवर का काफिला गांव से निकलने लगा, आक्रोशित किसानों ने काले झंडे दिखाते हुए गाड़ी के सामने लेट गए। किसानों को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की किसान आगे-आगे भाग रहे हैं और पीछे-पीछे पुलिस कर्मचारी डंडा लेकर धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ये पहली बार नहीं जब अशोक तंवर का विरोध हुआ हो , इससे पहले भी कई बार भाजपी प्रत्याशी इस तरह के विरोध का सामना कर चुके हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static