अशोक तंवर का सरकार पर जुबानी हमला, कहा- BJP देश में खत्म करना चाहती है सद्भावना और भाईचारा
punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2022 - 07:17 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : पूर्व सांसद और आप नेता अशोक तंवर ने जब से आप पार्टी ज्वाइन की है तभी से काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसी बीच वह यमुनानगर पहुंचे और सरकार को कई मुद्दों को लेकर घेरते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मंत्री अपने विभाग की बात नहीं करते दूसरे मामलों में बात करते हैं। जबकि हरियाणा में कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा है।
यमुनानगर में लोग मर रहे हैं इसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जाता। वहीं पंजाब में हुए दंगों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का काम है। बीजेपी दिल्ली से लेकर पूरे देश में भाईचारा व सद्भावना खत्म करना चाहती है। लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे और कठोर कदम उठाएंगे।
उनहोंने कहा कि जो मॉडल दिल्ली में शिक्षा व स्वास्थ्य का है उसी मॉडल को हरियाणा में भी लाया जाएगा। हरियाणा में रोज नई नई जॉइनिंग हो रही हैं, हरियाणा की राजनीति में जल्दी ही बदलाव होगा, नया विकल्प मिलेगा। अशोक तंवर 29 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली केजरीवाल की रैली का न्योता देने के लिए यमुनानगर पहुंचे हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

न्यायमूर्ति आलोक अराधे कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं