विधानसभा ने कांग्रेस विधायक को जवाब देने का समय बढ़ाया, जानें क्या है कारण

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 06:22 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी):  हरियाणा विधानसभा में विशेषाधिकार हनन समिति की तरफ से कांग्रेस विधायक को जवाब देने के लिए समय बढ़ा दिया गया है। 

कालका से भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल ने उनके परिवार के खिलाफ सदन में आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा की ओर से बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर शुक्रवार को सदन में चर्चा हुई। 

जिसके बाद इंदुराज नरवाल को अगले सत्र तक जवाब दाखिल करने का समय बढ़ा दिया गया है।
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नरवाल का बचाव करते हुए कहा कि इस मामले में इंदूराज नरवाल मीडिया के सामने खेद व्यक्त कर चुके हैं। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि मामला प्रीविलेज कमेटी के समक्ष पक्ष रखने का है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static