विधानसभा कूच कर रहे अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया, जानिए क्यों कर रहे थे Protest
punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 06:15 PM (IST)
चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के विभिन्न जिलों से चंडीगढ़ में पहुंचे हरियाणा लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों को आज चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा इंग्लिश विषय की इस भर्ती में कुल 2143 अभ्यर्थियों में से से केवल 151 ही पास हुए हैं, जबकि भर्ती के लिए 613 पद निर्धारित हैं।
अभ्यर्थियों के 10 प्रतिशत और पदों के 25 प्रतिशत युवा भी पास नहीं होने पर अब इसके पैटर्न पर सवाल उठाए जा रहे हैं। एचपीएससी ने सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट में 35 प्रतिशत अंक का क्राइटेरिया बनाया है, जिसका युवा अब विरोध कर रहे हैं। प्रदेश भर से आए हुए युवा आज सेक्टर 17 में एकत्र हुए और विधानसभा की तरफ कूच करने का प्रयास किया। जिन्हें चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अभ्यर्थियों की विधानसभा की आज की कार्यवाही स्थगित होने के बाद रिहा किया गया।