अनिल विज का विधानसभा अध्यक्ष ने जाना हालचाल, यूपीएससी क्लीयर करने वाले मुकुल जिंदल को विज ने खिलाए लड्डू

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 07:34 PM (IST)

चण्डीगढ(चन्द्र शेखर धरणी):  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित आवास पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने पहुंच उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान दोनों नेताओं में चर्चा भी हुई। 

वहीं, आज ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर सिविल सेवा परीक्षा में 243वां रैंक हासिल करने वाले अम्बाला छावनी निवासी मुकुल जिंदल ने उनसे आर्शीवाद लिया। इस दौरान मुकुल जिंदल के पिता सुमित जिंदल सहित अन्य भी मौजूद रहे। स्वतंत्रता सेनानी के प्रपौत्र मुकुल की सफलता पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने उन्हें लड्‌डू खिलाते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे अंबाला व हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। गौरतलब है कि मुकुल ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है और सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) उत्तीर्ण की है।  

वहीं आज मंत्री अनिल विज के आवास पर अम्बाला फुटबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना व उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान बीएस बिंद्रा, अरूणकांत, अरविंद, केपी सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

मंत्री अनिल विज से आज पूर्व श्रम मंत्री श्री अनूप धानक, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय बंसल, रोहतक से भाजपा नेता श्री पदम ढुल सहित कई राजनेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली व जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा कार्यों में लौटाने की कामना की।  वहीं आज मंत्री अनिल विज का हालचाल जानने पहुंचे संत विकासदास महाराज ने उनकी प्रशंसा करते हुए “अनिल विज फिर से तेरी मेहनत रंग लाएगी ....”. पंक्तियां गुनगुनाई। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static