अनिल विज का मंत्री रणबीर गंगवा व कई विधायकों ने जाना हाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 08:31 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित आवास पर आज लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने पहुंच उनका जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की। इस मौके पर उनके साथ भाजपा बरवाला जिला उपाध्यक्ष मुनीष गोयल व अन्य मौजूद रहें।

इसी प्रकार, मंत्री अनिल विज  से देर शाम हांसी से विधायक विनोद भयाना, रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, सोहना से विधायक तेजपाल सिंह तंवर, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव और पूंडरी से पूर्व विधायक तेजबीर सिंह ने उनका हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में जुटने की कामना की। 

वहीं, आज प्रसिद्ध हरियाणवी गायक वीर दाहिया ने मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंच अपने सुरों का जादू बिखेरा और गीत "सबको राम-राम है, सबको दिल से प्रणाम" गीत गाया जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल सहित वहां मौजूद अन्य विधायकों ने तालियां बजाते हुए सुर से सुर मिलाया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static