सरस्वती नदी में प्रवाहित होंगी अटल जी की अस्थियां, कैथल पहुंची दूसरी कलश यात्रा

punjabkesari.in Thursday, Aug 23, 2018 - 05:21 PM (IST)

कैथल(जोगिंदर कुंडू): भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के  निधन के बाद उनकी अस्थियां सौ नदियों में प्रवाहित किए जाने का फैसला भाजपा द्वारा लिया गया। जिसके लिए बाकायदा दिल्ली के बीजेपी कार्यालय पर 100 अस्थि कलश विसर्जन के लिए रवाना किए गए। इसी क्रम में हरियाणा में दो अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। बहादुरगढ़ से पिहोवा व यमुनानगर के लिए दो अलग यात्राएं निकली, जिनमें से पिहोवा को जाने वाली यात्रा कैथल पहुंची। यह यात्रा पिहोवा पहुंच कर वहां सरस्वती नदी में अटल जी की अस्थ्यिों का विसर्जन करेगी। इस कलश यात्रा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, पुण्डरी विधायक दिनेश कौशिक, गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर व बीजेपी के कई जिले के नेता मौजूद हैं।

PunjabKesari

हथिनी कुंड बैराज में प्रवाहित की जाएगी अटल की अस्थियां, यमुनानगर पहुंची कलश यात्रा

अस्थि कलश यात्रा के कैथल पहुंचने पर सड़क के दोनों ओर खड़े होकर लोगों ने किए अटल जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। सुबह जींद से चलकर आज दोपहर 12 बजे कैथल की सीमा में प्रवेश किया। जिले के मुख्य मार्गों और 9 गांवों से होती हुई पेहवा के लिए रवाना हो गई। लोगों ने अटल बिहारी जिंदाबाद के नारे लगाए व सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पुष्प वर्षा की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static