Ambala: पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा पहुंचे IAKTF अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी पर हमला, गाड़ी के तोड़े शीशे

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 07:15 PM (IST)

अंबाला(अमन): हरियाणा के अंबाला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में श्री गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर माथा टेकने पहुंचे IAKTF (ऑल इंडिया कीर्तन फैडरेशन) के नेशनल प्रेसिडेंट गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी पर हमला होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर और आसपास के इलाके में भारी तनाव फैल गया है।

जानकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी की चपेट में आने से एक पाठी का पैर घायल हो गया। गाड़ी पाठी के पैर पर चढ़ने की घटना से मौके पर मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने इसका कड़ा विरोध जताया।

विवाद बढ़ने के बाद गुस्साई भीड़ ने मंड की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की और वहां मारपीट की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और मौके पर तनाव को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए गए। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static