यमुनानगर में घर के बाहर बैठे युवक पर जानलेवा हमला, जबरन खींचकर ले गए बदमाश और फिर...मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 01:09 PM (IST)

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर से एक दिल दहला देने वाली वारदात की खबर सामने आई है। यहां घर के बाहर बैठे युवक की बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई की। हमलावर उसे घर के पास से जबरन उठाया और घसीटते हुए ले गए। इस दौरान रास्ते में उस पर लोहे की रॉड से हमला किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, जगाधरी स्थित अशोक विहार इलाके की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित शख्स राजकुमार घर के बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था। इस दौरान तीन बदमाश आए और उसे जबरन घसीटते हुए ले गए। साथ ही उसे पीटते रहे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। राजकुमार की चीखों का शोर सुनकर जब मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकले, तो हमलावर उसे जख्मी हालत में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। राजकुमार के सिर, टांगों और पीठ चोट के गंभीर निशान हैं। फिलहाल पीड़ित का डॉक्टरी इलाज चल रहा है।

जगाधरी शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर ली गई है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल इस घटना ने लोगों में दहशत का माहौल कायम कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static