भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सेंधमारी का पर्दाफाश, हरियाणा के 4 युवक रंगे हाथों गिरफ्तार... अमन कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था गौरव

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 08:32 AM (IST)

जींद : भारतीय वायुसेना की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के एक अहम मामले में 4 युवकों जींद जिले के थुआ गांव के रहने वाले गौरव, सावन, अनिल व अलेवा गांव के दीपक को गिरफ्तार किया गया। 2 अगस्त को चेन्नई के अवादी स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर हुई अग्निवीर वायुसेना लिखित परीक्षा लोअर डिवीजन क्लर्क के 4 पदों के लिए आयोजित की गई थी लेकिन उम्मीदवार देशभर से लगभग 1800 शामिल हुए।

हाल टिकट और एडमिट कार्ड की रूटीन व कई स्तरों वाली जांच के दौरान इस रैकेट का पता चला। हालांकि आरोपी एंट्री पर शुरूआती सिक्योरिटी चैक पार करने में कामयाब रहे लेकिन परीक्षा हाल के अंदर दूसरे राऊंड की जांच कर रहे अधिकारी ने एक उम्मीदवार के दाखिला कार्ड पर लगी फोटो और परीक्षा दे रहे व्यक्ति के बीच साफ अंतर देखा। जांच करने पर पाया कि गौरव एस. अमन कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था। उसको हिरासत में लेकर उस कमरे में ले जाया गया जहां वह और उसके साथी ठहरे हुए थे। 

जिले का ही रहने वाला अनिल एच. सुनील बनकर परीक्षा दे रहा था तो डी. सावन और सी. दीपक इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करवाते पकड़े गए। अधिकारियों ने तुरंत इन लोगों की पहचान की और उन्हें हिरासत में ले लिया। इनसे ब्लूटुथ डुअल सिम जी.एस.एम. बॉक्स, ब्लूटूथ ईयरपीस, 8 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड भी बरामद किए गए।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि उन्हें हर एक को नकली उम्मीदवार के तौर पर शामिल होने या धोखाधड़ी में मदद करने के लिए 50 हजार का एडवांस पेमेंट मिला था। बताया गया है कि भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने अपनी शुरूआती जांच पूरी करते हुए चारों आरोपियों को मुथापुडुपेट पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया। आरोपियों को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static