ट्रांसफर कहीं और, हाजिरी कहीं और! 1500 कर्मचारियों की हाजिरी गलत दफ्तर में दर्ज...मुख्यालय अलर्ट

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 01:00 PM (IST)

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली में खामी सामने आई है। इस खामी का असर निगम के कई जिलों में कार्यरत कर्मचारियों पर पड़ सकता है। तकरीबन 1500 कर्मचारियों के सेवा अभिलेख प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

समस्या यह है कि कई कर्मचारियों के तबादले या नए पदस्थापन के बाद भी उनकी कार्यालय मैपिंग पोर्टल पर अपडेट नहीं हुई है। इसके कारण उनकी बायोमीट्रिक हाजिरी पुराने या गलत कार्यालय में दर्ज हो रही है। यदि यह गलती समय रहते नहीं सुधारी जाती तो कर्मचारियों की उपस्थिति, अवकाश और सेवा पुस्तिका में गड़बड़ी हो सकती थी। अन्य प्रशासनिक अभिलेखों में भी त्रुटियां आ सकती थीं।


 यूएचबीवीएन मुख्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी विंग ने सभी मुख्य अभियंताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। कर्मचारियों से अपनी कार्यालय मैपिंग की जांच कराने को कहा गया है। जिन कर्मचारियों की वर्तमान पदस्थापन गलत दिखाई दे रही है, उन्हें तुरंत सुधार करवाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग फिलहाल नुकसान की वास्तविक स्थिति का आकलन कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static