Rain Alert: हरियाणा वालों सावधान ; अगले 2-3 घंटे में इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 02:44 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने अलर्ट जारी करते हुए अगले 2-3 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणवियों के लिए अगले 3 घंटे बेहद अहम रहने वाले हैं। इस दौरान ट्राइसिटी चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला सहित भिवानी,चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूह, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र , कैथल, जींद जिलों में तेज हवाएं व गरज चमक के साथ बारिश आने की संभावना लगाई गई है।

PunjabKesari

मौसम विभाग ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा जारी मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static