Haryana में आयुष्मान अधिकारी पर गिरी गाज, खाद्य मंत्री ने किया सस्पेंड...-जानिए क्या है कारण

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 04:01 PM (IST)

भिवानी: हरियाणा के भिवानी के स्थानीय पंचायत भवन में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री राजेश नागर ग्रीवेंस कमेटी में बड़ा एक्शन लेते हुए सिविल अस्पताल के आयुष्मान के मामलों को देखने वाले अधिकारी विनोद को सस्पेंड कर दिया है। 

 मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री ने आयुष्मान के नोडल अधिकारी विनोद शर्मा को आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद फीस वसूले जाने के मामले में निजी अस्पताल के खिलाफ उचित कार्रवाई न करने के चलते सस्पेंड के आदेश दिए।  

मंत्री राजेश नागर के सामने रखे गए परिवादों में ज्यादातर परिवार पीने के पानी से संबंधित थे। शहर के लोगों ने पानी की समस्याएं रखी। जिस पर मंत्री राजेश नागर ने पब्लिक हेल्थ के SE व XEN आदि अधिकारियों को फटकार लगाई, जिसमें सख्त लहजे में निर्देश दिए कि अगर पानी की पूर्ति सूचारू नहीं हुई सख्त कार्रवाई होगी। सरपंच ने गांव में और पार्षदों ने भी पानी की समस्या रखी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static