गौशाला में ''खूनी'' सेवा: गूंगे बाबा की ईंटों से कुचलकर उतारा मौत के घाट,  बस इतनी सी थी वजह

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 04:06 PM (IST)

जींद: दनौदा कलां स्थित दादा रामेश्वर गौशाला में बुधवार देर रात एक गूंगे बाबा की हत्या कर दी गई। सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को नामजद कर उसे काबू कर लिया। शिकायत में गौशाला के सचिव ओमप्रकाश उर्फ पप्पू फौजी ने बताया कि करीब सात साल पहले सतबीर उर्फ गूंगा बाबा गौशाला के अन्नक्षेत्र परिसर में रहने लगा था, जो बोलने व सुनने में असमर्थ था। गांव का ही सतपाल उर्फ सत्ता कभी कभार गौशाला में सेवा करने के लिए - आता-जाता रहता था।

25 मार्च की रात करीब 10:15 बजे जितेंद्र ने फोन कर सूचना दी कि सतपाल उर्फ सत्ता के कपड़े खून से सने हैं व वह गौशाला परिसर में घूम रहा है। यह भी बताया कि उसका सतबीर उर्फ गूंगा बाबा से झगड़ा हुआ था। पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शर्मा को अवगत कराया और वे मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने जितेंद्र और संदीप के साथ अन्नक्षेत्र परिसर के शेड के नीचे जाकर देखा तो सतबीर उर्फ गूंगा बाबा खून से लथपथ जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा मिला।

पुलिस गौशाला पहुंची तो घटनास्थल पर संघर्ष और तोड़ फोड़ के स्पष्ट निशान मिले। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सतपाल उर्फ सत्ता ने बाबा के सिर में ईंटें मार उसे चोट पहुंचाई व उसके बाद फिर बाबा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गौशाला के सचिव ओमप्रकाश की शिकायत के आधार पर सतपाल उर्फ सत्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static