हरियाणा मंत्रिमंडल में शामिल बबली और कमल, राजभवन में ली शपथ, सीएम बोले- हमारी संख्या पूरी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 28, 2021 - 05:32 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार ने आज अपने मंत्रिमंडल में विस्तार करते हुए दो नए मंत्रियों को शामिल कर लिया है। भाजपा-जजपा गठबंधन वाली सरकार ने में दो मंत्री पदों की जगह खाली चल रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। एक मंत्री जजपा के विधायक देवेन्द्र बबली को मिला है, वहीं दूसरा मंत्री पद भाजपा विधायक कमल गुप्ता को सौंपा गया है। दोनों ही मंत्रियों ने आज चंडीगढ़ में राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की मौजदूगी में शपथ ग्रहण की। 

कमल गुप्ता हिसार विधानसभा व देवेन्द्र बबली टोहाना विधानसभा से विधायक हैं। इन दोनों मंत्रियों को मिलाकर अब हरियाणा कैबिनेट में कुल 14 मंत्री हो गए हैं। इनमें भाजपा के मनोहर लाल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हैं। जजपा के दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम हैं। इनके अलावा जजपा के अनूप धानक मंत्री बने हैं। भाजपा के अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, संदीप सिंह, ओमप्रकाश यादव, जेपी दलाल, डॉ. बनवारी लाल, कमलेश ढांडा को मंत्री की कुर्सी पर हैं। वहीं निर्दलीय रणजीत सिंह चौटाला भी मंत्री पद पर हैं।

PunjabKesari, Haryana

वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जजपा कोटे से कैबिनेट मंत्री बने देवेन्द्र बबली का स्वागत किया। सीएम व डिप्टी सीएम ने देवेंद्र बबली को उनके कार्यालय में कार्यग्रहण करवाया और लडू खिलाकर बधाई दी।

दुष्यंत चौटाला ने ट्विटर पर दी बधाई
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दोनों नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद उन्हें मंत्री बनने की बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली जी और बीजेपी विधायक कमल गुप्ता जी को हार्दिक बधाई। पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव और कर्तव्यनिष्ठा का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। आप दोनों को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।'


वहीं शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री मनोहर ने कहा कि ये पहला और आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार है। हमारी संख्या पूरी हो गई है, अब इससे आगे बढ़ नहीं सकते। आज जो कुछ किया, अब पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री बढिय़ा काम कर रहे हैं। वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दोनों नए मंत्रियों को बधाई देता हूं, शाम तक इंतजार करो। दोनों पार्टियों ने मिलकर काम किया हैं और आगे भी करेंगे। वहीं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि वे सीएम और डिप्टी सीएम का आभार व्यक्त करता हूं, प्रदेश की सेवा कंरूगा। महकमे तय करना सीएम और डिप्टी सीएम का काम है।

कमल नहीं हो सकते कैबिनेट मीटिंग में शामिल
90 विधानसभा वाले हरियाणा प्रदेश में कैबिनेट में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री बन सकते हैं। आज एक कैबिनेट मंत्री व एक राज्य मंत्री नियुक्त किया गया। टोहाना के जजपा विधायक देवेन्द्र बबली को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, वहीं भाजपा के विधायक कमल गुप्ता को राज्य मंत्री बनाया गया है। कमल गुप्ता को सीएम मनोहर अपने राज्य मंत्री को स्वतंत्र प्रभार देकर कैबिनेट मंत्री बना सकते हैं। बावजूद इसके कमल गुप्ता कैबिनेट मीटिंग में शामिल नहीं हो सकते। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static