हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बने बलजीत सिंह दादूवाल

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2020 - 04:12 PM (IST)

गुहला चीका (कपिल देव): हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल बन गए हैं। बलजीत सिंह को 36 में से 19 वोट पड़ें, जबकि जसवीर खालसा को 17 वोट पड़े। प्रधान पद के लिए हुई वोटिंग में बलजीत सिंह दादूवाल व जसवीर खालसा में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

PunjabKesari, haryana

बता दें कि चीका के छठी एवं नौवीं पातशाही में गुरुद्वारा परिसर प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। जिसमें 36 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर कमेटी के पूर्व प्रधान जगदीश सिंह झिंडा ग्रुप की तरफ से जसवीर सिंह खालसा और कार्यकारी अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल की तरफ से स्वयं दादूवाल चुनाव मैदान में थे। 

PunjabKesari, haryana

इस चुनाव में बलजीत सिंह दादूवाल दो वोटों से विजयी रहे। बता दें कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा ने स्वास्थ्य कारणों के चलते पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को एक माह के लिए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। आज प्रधान पद के लिए वोटिंग हुई, जिसमें बलजीत सिंह दादूवाल जीत गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static