Rain in Haryana: आज हरियाणा के इन 3 जिलों में तेज बारिश, लोग रहें सतर्क...

punjabkesari.in Tuesday, Aug 19, 2025 - 07:52 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम बदल रहा है। आज तीन जिलों में पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 22 अगस्त से बारिश की गतिविधियां तेज होने और कई जिलों में बारिश होने का भी अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने 10 जिलों, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक और जींद में 0 से 25 प्रतिशत बारिश होने का पूर्वानुमान है। कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत व पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 

बीते दिन प्रदेश के सोनीपत, सिरसा, महेंद्रगढ़ जींद, झज्जर, कैथल आदि जिलों में बारिश हुई।18 अगस्त तक औसतन 295.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 332.5 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर और महेंद्रगढ़ में हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static