शहीद पिता का गर्व, 7 साल के मासूम का सम्मान, यमुनानगर प्रशासन और आयोग ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 07:50 PM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान): हरियाणा के यमुनानगर जिले के छछरौली स्थित गांव शेरपुर से शहादत के सम्मान और संवेदनशील प्रशासनिक पहल की एक बेहद भावुक तस्वीर सामने आई है। जिला प्रशासन और जन-प्रतिनिधियों ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद सुधीर नरवाल के 7 वर्षीय बेटे आयांश के साथ खड़े होकर समाज के सामने एक नई मिसाल पेश की है।

हरियाणा SC आयोग की चेयरपर्सन बंतो कटारिया ने बढ़ाया हौसला

हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति (SC) आयोग की चेयरपर्सन बंतो कटारिया ने शहीद सुधीर नरवाल के शेरपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके 7 वर्षीय मासूम बेटे आयांश का विशेष सम्मान किया। महज 7 साल की उम्र में अपने पिता को खोने वाले आयांश के प्रति प्रशासन और जन-प्रतिनिधियों की इस आत्मीयता ने शोकाकुल परिवार को गहरा संबल प्रदान किया।

22 जुलाई को डोडा आतंकी हमले में हुए थे शहीद

उल्लेखनीय है कि गांव शेरपुर के वीर जांबाज सुधीर नरवाल 22 जुलाई 2026 को जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी शहादत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी और आज भी पूरा इलाका उनकी वीरता को नमन कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static