बार एसोसिएशन चुनाव- 26 उम्मीदवारों को चुनाव समिति ने दिया नोटिस
punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 08:37 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): 11 सितंबर को होने वाले जिला बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले 26 उम्मीदवारों को चुनाव समिति की तरफ से नोटिस दिया गया है। चुनाव समिति ने पहले ही सभी प्रत्याशिशें को सूचना दे दी थी कि 31 अगस्त शाम तक अदालत परिसर से उनके पोस्टर, पंपलेट, बैनर व अन्य प्रचार करने वाली सामग्री को हटा लिया जाए लेकिन उम्मीदवारों ने मंगलवार दोपहर तक नहीं हटाए थे। इस पर मंगलवार दोपहर बाद चुनाव समिति ने मीटिंग की और सभी प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर दिया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
छह पदों पर खड़े 26 प्रत्याशियों को नोटिस देते हुए मंगलवार शाम तक का पोस्टर व अन्य सामग्री हटाने का निर्देश दिया है। चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह तंवर ने चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष कराया जाएगा। इसके लिए पूरी बार का सहयोग होता है। सभी अधिवक्ता अपने विवेक से मतदान करते है। ऐसे में जिला अदालत परिसर में कहीं पर भी प्रत्याशियों को अपने बैनर और पम्पलेट लगाने की अनुमति नहीं है। मंगलवार को कुछ उम्मीदवारों ने पोस्टर हटा लिए है। बुधवार सुबह चुनाव समिति सभी पोस्टर को हटा देगी और इसके लिए आए खर्च के लिए प्रत्याशी देगा।