कुरुक्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा का होगा जोरदार स्वागत, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 08:06 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप): राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर हरियाणा कांग्रेस द्वारा जोरों शोरों से तैयारी की जा रही है। कुरुक्षेत्र में भी यात्रा के स्वागत को लेकर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने भी शहर के पंजाबी सभा भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि भारत जोड़ो यात्रा में अपने समर्थकों को भारी संख्या में शामिल कराएं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता है। अरोड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र वासी भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा पहुंचने पर सर्वाधिक भीड़ का रिकॉर्ड कायम करें।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि राहुल गांधी के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर कार्यकर्ताओं को जी तोड़ मेहनत करनी होगी और निश्चित रूप से जनता राहुल गांधी के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने थानेसर के ग्रामीण इलाकों के नेताओं, शहरी पार्षदों, पूर्व पार्षदों व संभावित पार्षद उम्मीदवारों को भी ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भारत जोड़े यात्रा में शामिल होने का अनुरोध कर रहे हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)