भारतीय जनता पार्टी खेलों के लिए कार्य कर रही है: संदीप सिंह
punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 08:24 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी मलिक): खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी खेलों के लिए काम कर रही है। वहीं कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है, जिससे जो नेता फिट नहीं थे। वो भी फिट हो जाएंगे।
बता दें कि मोती लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल में हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी पहुंची। इस दौरान खेल मंत्री संदीप सिंह ने ट्रॉफी को लेकर कई जिलों में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी खेलों के लिए कार्य कर रही है। इस बार हॉकी वर्ल्ड कप का भारत में आयोजन हुआ है। यह बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने कहा बहुत ही गर्व हो रहा है कि हरियाणा के पांच के खिलाड़ी इस कप में भाग ले रहे हैं और वह ग्राउंड पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। साथ ही एशियाई चैंपियनशिप को जीतकर सीधे ओलंपिक में टिकट टीम इंडिया हासिल करेगी।
संदीप सिंह ने मोतीलाला नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल को स्थाई प्रिंसिपल के सवाल पर कहा कि स्कूल में चल रही अनियमितताओं की जांच हो रही है। अधिकारी जल्द ही रिपोर्ट पेश करेंगे तो प्रिंसिपल की नियुक्ति हो जाएगी। स्पोर्ट्स स्कूल को यूनिवर्सिटी में तब्दील पर मंत्री ने कहा कि उसके लिए बिल पास हो गया है और जल्दी ही वाइस चांसलर की नियुक्ति होगी। वहीं हॉकी ग्राउंड की बदहाली पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब लगातार हॉकी ग्राउंड को ठीक करने का कार्य जारी है। पहले की सरकारों ने ग्राउंड तो बना दिए, लेकिन उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। जिस जगह जिस खेल के खिलाड़ी हैं वहां उसी तरह का स्टेडियम बना कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी स्टेडियमों की मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा। परशुराम महाकुंभ में अरविंद शर्मा के अभिभाषण पर संदीप सिंह ने अपनी प्रतिक्रियां देते हुए कहा कि उन्होंने इस भाषण को ही नहीं सुना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बेहतरीन कार्य कर रहे हैं, जिससे प्रदेश का विकास हो रहा है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)