भिवानी: कक्षा में अचानक दिखा 6 फीट लंबा सांप, छात्राओं के उड़े होश...चीखों से गूंजा स्कूल, प्रिंसिपल ने तुरंत की छुट्टी

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 06:25 PM (IST)

भिवानी : हरियाणा के भिवानी जिले से एक हैरतअंगेज घटना की खबर सामने आ रही है। यहां एक सरकारी स्कूल के क्लासरुम में 6 फीट लंबा सांस मिला। वहीं कक्षा में विद्यार्थीयों की नजर उस पर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना  धनाना गांव स्थित वीर शहीद हवलदार हुकमी राम राजकीय विद्यालय की है। आज शनिवार को विद्यालय में नियमित रूप से कक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान 11वीं कक्षा की छात्राओं की नजर कमरे के एक कोने में  सांप पर पड़ी। वहीं सांप को देखकर छात्राओं ने चिल्लाना शुरु कर दिया। छात्राएं डर से  बाहर की तरफ भागीं और स्कूल के स्टाफ को बताया। वहीं प्रिंसिपल ने छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल पूरे स्कूल की छुट्टी कर दी गई।

इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए गौरक्षा दल की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर टीम ने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद स्कूल में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static