HTET Exam Date 2026: ढाई लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, दिसंबर में परीक्षा कराने की तैयारी...पढ़ें पूरा अपडेट

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2026 - 11:10 AM (IST)

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 2026 आगामी 26 और 27 दिसंबर को कराने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा का अंतिम शेड्यूल जारी होगा। इस परीक्षा में करीब ढाई लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। बोर्ड ने संभावित परीक्षा तिथियों के मद्देनजर डाटा प्रोसेसिंग के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि वीडियोग्राफी, जैमर सिस्टम, सीसीटीवी कैमरों के संचालन और बायोमीट्रिक प्रक्रिया से जुड़े कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। नवंबर के अंत तक परीक्षा संचालन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर साल में दो बार एचटेट कराने की अनिवार्यता के चलते बोर्ड ने दिसंबर में परीक्षा कराने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है।

बायोमीट्रिक सत्यापन का एक और मौका हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट 2025 के उन अभ्यर्थियों को बायोमीट्रिक सत्यापन का एक और मौका दिया है जिनका परिणाम आरएलवी है या जो पहले यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे। ऐसे अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन छह और सात नवंबर को होगा। एचटेट 2025 के लिए 2,33,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static