Bhiwani : दवाई लेने गई महिला घर नहीं लौटी...इलाके में हड़कंप, हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 01:56 PM (IST)
भिवानी : हरियाणा के भिवानी जिले से एक महिला के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। पूरे मामले को लेकर जहां गांव में हड़कंप मचा हुई है, वहीं बताया जा रहा है कि महिला अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण व नकदी भी साथ ले गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार भिवानी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई भारतीय सेना में BSF में नौकरी करता है। वहीं उसके भाई को 2 बच्चे हैं। उसके भाई की पत्नी की (32), जो 13 जून को सुबह गांव से हांसी में दवाई लेने की बात कहकर घर से गई थी, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी घर वापस नहीं लौटी।
उससे फोन पर संपर्क करना चाहा तो फोन भी बंद आ रहा है। उन्होंने शक जताया कि वह अपने साथ नकदी व सोने-चांदी के जेवरात भी लेकर गई है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।
वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। वहीं महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस हर एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)